KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ चलो बार्ड चलो अभियान के तहत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को कांग्रेस मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की! बैठक का संचालन जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने किया बैठक में संगठनात्मक मजबूती,युवाओं की भागीदारी,जनहित के मुद्दों एवं आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने हेतु सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है,ताकि आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाया जा सके।
*आज बैठक में जयसिंह अहिरवार एवं सीताराम अहिरवार कई कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए*
इस अवसर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा पूर्व विधायक राधेलाल बघेल,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,सरनाम सिंह राजपूत सी एल बोध,महिला कांग्रेस महासचिव रचना शेर सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वामी शरण कुशवाहा, दीपेंद्र पुरोहित,शंभू गोस्वामी, माखन बाबू जी,बी एल केन, वासुदेव कमरिया,मोहन कुशवाहा,डॉ राकेश खरे,प्रेम नारायण कुशवाह,मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,अमन सिंह यादव,रामकुमार मोंगिया, मुईन कुरेशी लक्ष्मीनारायण कुशवाहा,स्वदेश अहिरवार, आशीष तिवारी,अशफ़ाक़ खान,विक्रम दांगी,काले खां,उत्तम कुशवाहा,मुकेश यादव,सुदामा जाटव पुष्पेंद्र पाराशर,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment