दतिया SDOP सुरक्षा, यातायात एवं सीसीटीवी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से किया संवाद ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया SDOP दतिया द्वारा शहर के टाउन हॉल में व्यापारी वर्ग के साथ जनसंवाद किया* 


 *सुरक्षा, यातायात एवं सीसीटीवी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से किया संवाद* 

दिनांक 14/05/2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टाउन हॉल परिसर में SDOP अनुभाग दतिया, आकांक्षा जैन द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।व्यापारीगण द्वारा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शाम के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा यातायात संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस SDOP दतिया द्वारा आवश्यक सुझाव एवं समाधान बताए गए तथा आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र में सतत एवं प्रभावी पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र के ऐसे डार्क स्पॉट भी चिन्हित किए गए, जहाँ अवैध शराब, जुआ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इन स्थानों पर योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में केवल समस्याओं पर चर्चा ही नहीं की गई, बल्कि उनके व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। इस पहल से व्यापारी वर्ग एवं पुलिस प्रशासन के मध्य विश्वास एवं समन्वय में वृद्धि देखने को मिली। व्यापारीगण द्वारा पुलिस की सक्रियता एवं सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान एसडीओपी दतिया द्वारा “ *ऑपरेशन तीन नेत्र* ” अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर महंगे सीसीटीवी सिस्टम लगाना संभव नहीं है, वहाँ जनसहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अभियान अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा सकते हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया, जिससे क्षेत्र में प्रभावी निगरानी एवं अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Comments