*पिछले 12 सालों से केंद्र और 22 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर कोई लगाम नहीं-अशोक दांगी बगदा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हाल ही में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया.
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ पीतांबरा चौराह के निकट सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी-सब्जी बनाई और केंद्र की तरफ से बढ़ाए गए गैस के दामों का विरोध किया गया है इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर उसकी अंत्येष्टि की कार्यकताओं ने धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई की नीतियों के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों को एक बार फिर पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पिछले 12 सालों से केंद्र और 22 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपए बढ़ोत्तरी की गई है उन्होंने कहा केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है जिससे आम जनता विशेष कर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डी जाटव एवं महिला उत्पीड़न निवारण कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार तथा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है वहीं दूसरी तरफ सीधा हमला किया जा रहा है एक तरफ लोगों की आय नहीं बढ़ पा रही है दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दामों में निरंतर वृद्धि की जा रही है इससे आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है कांग्रेस कार्यकताओं ने सरकार से गैस के दाम बढ़ाए जाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग उठाई है इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन करने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डी जाटव,महिला उत्पीड़न निवारण कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रेखा अहिरवार,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव रामकुमार मोंगिया,बीएल केन,वासुदेव कमरिया,अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,भारती परिहार,जीतू कुशवाहा,काले खां,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,विशाल कुशवाह,सुभाष बर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Comments