KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 09 जून 2026/ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 135 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान श्रीमती पूजा यादव पत्नि स्व. श्री रामकुमार यादव निवासी वार्ड नम्बर 11 सेवढ़ा ने प्रार्थिया की पुत्री हर्षिका यादव को मिशन वात्सल्य अंतर्गत स्पॉन्स राशि दिलाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए डीपीओ दतिया को नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। गेंदालाल सेन, मोतीलाल सेन निवासी ग्राम मुडरा तहसील दतिया ने हेयर कटिंग सैलून में आग लग जाने के कारण शासन द्वारा सहायता राशि दिलाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए तहसीलदार दतिया को आवेदन के निराकरण करने के निर्देश दिए। भानू प्रकाश अग्रवाल पुत्र चन्द्रप्रकाश अग्रवाल निवासी खचांजी मोहल्ला दतिया ने आवेदन दिया कि स्ािगन उपरांत अनावेदक पुन्नू कुशवाह द्वारा बलपूर्वक निर्माण कार्य करने क प्रयास कर रहे हे। कलेक्टर द्वारा आवेदन पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार दतिया को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment