दतिया सीएम के नाम पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में सेवादल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,15 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर तेज होगा आंदोलन ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया सीएम के नाम पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में सेवादल ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,15 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर तेज होगा आंदोलन  


दतिया। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सेवादल द्वारा थरेट में किए गए भूख हड़ताल सत्याग्रह का सोमवार को समापन हो गया। 
इस अवसर पर भूख हड़ताल पर बैठे सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा सहित 5 सेवादल कार्यकर्ताओं ने सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में उल्लेख है कि 
सेवढा विधानसभा क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामो में मार्च-अप्रैल 2026 ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से फसलो का हुए नुकसान का राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार राहात राशि कृषको को दी जाए। 
ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से सेंवढ़ा क्षेत्र के लगभग 40 गांव में किसानो की तैयार फसल (मुख्य गेहु) में अत्यधिक नुकसान हो गया था, अधिकांस फसले खेतों में गिर कर लेट गई थी तथा पानी में 2-3 दिन तक डुबी रहने से सडने लगी थी, ओलो की मार से गेंहू का दाना झड गया था तथा काला पड़ कर सडने लगा था। उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने सेवढा में धरना प्रर्दशन कर ज्ञापन देकर मांग की थी कि अति शीर्घ राजस्व टीमे गठित कर खेत-खेत जाकर सर्वे शीर्घ कराया जाकर कृषको के नुकसान का आंकलन कर राजस्व नियमो के अनुसार राहात राशि स्वीकृत कराई जाये।  प्रशासन द्वारा सर्वे तो कराया गया, राशि भुगतान का आश्वासन भी दिया गया किन्तु आज तक भुगतान नही किया। जिससे क्षेत्र का किसान परेशान है तथा शासन के प्रति घोर आकोश में है। राहात तो मिली ही नही न्यूनतम मूल पर खरीदी में भी आवश्यक देरी के कारण किसान को बाजार मे सस्ते मूल्य पर गेहु बेचना पड़ा, खरीदी में स्लॉट आवटन में भी अतियमतता का किसान शिकार हुआ। 
अगामी खरीफ फसल के लिए खाद की कीमतें बढ़ा दी गई तथा खाद उपलब्ध भी नही हो रहा है।
ऑनलाइन खाद बुकिंग में स्लॉट अतियमतता हो रही है। रात 12 बजे और 2 बजे अचानक पोर्टल कुछ मिनटो के लिए खुलता है। उसमें भी कृषक खाद बुक करता है, कभी-कभी तो 100 किलोमीटर दूर की दुकान से खाद लेने को कहा जाता है। 
उपरोक्त सभी कारणों से किसानो को ठगा गया है। किसानों का शोषण शासन मे बैठी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।
अतः कांग्रेस सेवादल के एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता दिनांक 07-06-2026 से आज 08-06-2026 तक 24 घन्टे की भूख हडताल कर किसानो की उपरोक्त समस्याओ की तरफ ध्यान आकर्षित कर मांग करते है कि - 
1. रवि फसल मुख्यता गेहु का ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से हुये नुकसान की नियमानुसार राहात राशि शीर्घ दिलाई जावे।

2. ऑनलाइन खाद वितरण निरस्त कर पूर्व की भाँति सोसाइटी के माध्यम से ईमानदारी एवं निप्पक्षता पूर्व हर किसान की उसकी आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाये। 

3. प्रभावित किसानो की ऋण वसूली एवं बिजली विल वसूली स्थागित की जाए। 

4. डीजल, रसोई गैस एवं रासायनिक खाद की पिछले दो माह में बढाई गई कीमत कम की जावे तथा दो माह पहले की कीमतो पर उपलब्ध कराया जाए। 
 कांग्रेस सेवादल एवं कॉग्रेस कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कृषक मांग करते है। कि सभी मांगो पर प्रभावी कार्यवाही 15 दिवस में की जावे वरना कृषक तथा आम जनता के साथ लेकर पुनः व्यापक जनअन्दोलन किया जावेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण छोटे महाते, अमर सिंह कुशवाहा, कालीचरण कुशवाह, बाल बहादुर अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Comments