भिंड-दतिया सांसद ने सेवढ़ा क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण,भूमिपूजन कर किया पौधरोपण

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

भिंड-दतिया सांसद ने सेवढ़ा क्षेत्र में निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण,भूमिपूजन कर किया पौधरोपण 


दतिया।भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय सोमवार को दतिया जिले के प्रवास पर रहीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र सेवढ़ा सहित ग्राम दावनी और दरियापुर पहुंचकर वृक्षारोपण कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लिया।सांसद श्रीमती संध्या राय ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।दौरे के दौरान सांसद ने ग्राम पंचायत दरियापुर में स्थित बघेड़ी मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का भी लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में है।सांसद ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं तथा सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है।कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments