जनसुनवाई में आए आवेदकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने सुना ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया।आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक  मयूर खण्डेलवाल द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन, एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव, एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना सहित थाना कोतवाली, सिविल लाइन, गोराघाट, इंदरगढ़, बड़ौनी, भाण्डेर, सेवढ़ा, उनाव सहित अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्यतः जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद तथा साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित कुल 89 प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण हेतु संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Comments