KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया इंदरगढ़ में मेंटेनेंस के दौरान 33 केवी लाइन से 3 कर्मचारी झुलस गए,गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर
दतिया। इंदरगढ़ में लांच रोड पर सोमवार को बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंटू मास्टर के खेत के पास 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में निजी कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।जानकारी के अनुसार बीटीएल BTL कंपनी द्वारा 11 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग और मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा था। काम के दौरान कर्मचारियों ने ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा को नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान कार्यस्थल पर तार आपस में संपर्क में आ गए और तेज करंट फैलने से पुनीत आदिवासी 30अंकित आदिवासी 30 और पारस वर्मा 20 गंभीर रूप से झुलस गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक,ठेकेदार की ओर से केवल 11 केवी लाइन पर कार्य करने के लिए परमिट लिया गया था। कार्यस्थल के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन का शटडाउन नहीं कराया गया। इसी कारण यह हादसा हुआ। मामले ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।बिजली कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि निजी कंपनी बीटीएल या संबंधित ठेकेदार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घायलों के परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Comments
Post a Comment