भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवपुरी जिले में by - Ga
Posted by
Khabar aap tak
on
- Get link
- X
- Other Apps
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार को दोपहर 12 बजे पिछोर आ रहे हैं। यहां पहुंचकर अनशन पर बैठे भाजपा नेता प्रीतम लोधी से मिलेंगे और अनशन समाप्त कराएंगे। लोधी करीब 10 दिन से पिछोर में अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन पर और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए केस वापस लिए जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी और भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व सीएम मुंगावली से होते हुए सीधे पिछोर आएंगे और 12 बजे प्रीतम लोधी से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वे पिछोर से सीधे रवाना हो जाएंगे।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment