पोहरी भड़के किसानों ने किया चक्काजाम I

KHABAR AAPTAK{INDIA} ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी खाद का टोकन न मिलने से भड़के किसानों ने किया चक्काजाम : पोहरी एसडीएम बोले - डीएपी खाद ख़त्म, जितनी थी बांट चुके हैं शिवपुरी जिले पोहरी में खाद के टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने पोहरी तहसील कार्यालय के बाहर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जैसे-तैसे किसानों को समझाइश देकर एक घंटे बाद जाम को हटवाया। बता दें इस माह में दूसरी बार खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने पोहरी तहसील के बाहर सड़क को जाम कर दिया था। जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की दोपहर तक किसानों ने टोकन नहीं बांटे गए थे। जबकि किसान सुबह से ही टोकन मिलने इंतजार में पोहरी तहसील डटे हुए थी। जब दोपहर तक उन्हें टोकन नहीं मिले तब भड़के किसानों ने तहसील के बाहर जाम लगा दिया। खाद का टोकन लेने तहसील कार्यालय पहुंचे किसान हरिचरण धाकड़ ने बताया कि सुबह से टोकन मिलने की आस में तहसील कार्यालय पहुंच गए थे। दोपहर बाद बताया गया कि बीते शाम ही आज के टोकन बांट दिए गए हैं जबकि टोकन मिलने का समय सुबह का निर्धारित किया गया था। लेकिन कर्मचारियों ने अपनी मंर्जी मुताबिक़ अपने लोगों को शाम को भी टोकन बांट दिए। वहीँ अन्य किसानों का आरोप था कि छोटे किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। बाजार में

Comments