ITBP जवान की पत्नी को दिया पानी से भरा एलपीजी सिलेंडर I

KHABAR AAPTAK{INDIA} ब्यूरो रिपोर्ट सुनील नगेले शिवपुरी ITBP जवान की पत्नी को दिया गैस के साथ पानी से भरा एलपीजी सिलेंडर : देवर ने सिलेंडर से पानी की धार निकाल, की कलेक्टर से शिकायत, शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक युवक एलपीजी सिलेंडर लेकर पहुंचा। यहां उसने बताया कि गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकला रहा हैं। यह सिलेंडर ITBP में पदस्थ उसके भाई की पत्नी को सिलेंडर सप्लाई करने बाला हॉकर्स के द्वारा दिया गया। युवक ने गैस एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की। सीआरपीएफ के जवान की पत्नी को थमा गया पानी से भरा सिलेंडर - छिरोठा गांव के रहने वाले जालम सिंह बघेल ने बताया कि उसका बड़ा भाई ITBP में पदस्थ हैं। उसकी भाभी बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से शहर के मनियर क्षेत्र में रहती हैं। कुछ दिन पहले गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर मंगाया था। जब गैस सिलेंडर को गैस चूल्हे में लगाया तो वह थोड़ा बहुत जलकर बंद हो गया। बाद उसने गांव से आकर घर देखा तो सिलेंडर में करीब 10 लीटर पानी भरा हुआ था। गैस की जगह निकल रहा था सिलेंडर से पानी - जनसुनवाई में एलपीजी गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे जालम सिंह ने कलेक्टर परिषर में गैस सिलेंडर से जब गैस निकाली तो उसमें पानी निकल रहा था। जालम सिंह का कहना हैं कि घर घर सिलेंडर बाटने बालों में से कुछ लोग पहले खाली सिलेंडरों में पानी भरते हैं फिर ऊपर से गैस रिफिल कर उन्हें घरों में पहुंचा कर आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी की शिकायत लेकर आज वह कलेक्टर के पास पहुंचा और ऐसा कृत्य करने बालों पर कार्यवाही की मांग की हैं।

Comments