तालाब में बाइक धोने गया 17 वर्षीय किशोर डूबा।

KHABAR AAP TAK(NEWS INDIA)

*ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*

शिवपुरी जिले के बामौर गांव का रहने वाला रोहित कुशवाह पुत्र लोकेंद्र कुशवाह उम्र 17 साल आज शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही स्थित तालाब में बाइक धोने गया हुआ था। जहां वह तालाब में डूब गया। जिसको लोगों के द्वारा तालाब से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा किशोर को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी जिले अस्पताल लेकर रैफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में ड्युटी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद ने उसको मृत घोषित कर दिया। वही परिजन बिना पीएम कराएं बॉडी को अपने अपने साथ ले गए।

Comments