KHABAR AAP TAK(NEWS INDIA)
*ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*
डिब्बे में रखकर पड़ोसी का लड़का चला रहा था फटाखे, पास ही खड़े 15 वर्षीय किशोर में लगा,, पेट में आए कई टांके
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी के रहने वाले आशु कुशवाह पुत्र मदन कुशवाह उम्र 15 साल ने जानकारी देते हुए बताया की आज शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर के बाहर खडा हुआ था। जहां गली में पड़ोस चन्नू सोनी का लड़का डिब्बे में रखकर बड़ा फटाखे चला रहा था। जो उसके पेट में आकर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने उसके पेट में टांके लगाकर उसका उपचार शुरू कर दिया है।
Comments
Post a Comment