24 घंटे बाद धरना ख़त्म : सड़क हादसे में हुई थी बाइक चालाक की मौत, पुलिस पर बाइक के सामने बेरीकेट्स लगाने के लगाए थे आरोप I
KHABAR AAPTAK{NEWSINDIA}
सुनील नगेले शिवपुरी
मो-9753852515
शिवपुरी शहर के पोहरी चौराहा पर 24 घंटे से जारी चक्काजाम और धरना जनप्रतिनिधि और प्रशासन की मदद से ख़त्म हो गया हैं। बता दें शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना के सामने कोटा-झांसी हाइवे पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 20 वर्षीय रविन्द्र पाल निवासी बक्सपुर की मौत हो गई थी। जबकि दो बाइक सवार रामवीर पाल और राजकुमार पाल घायल हो गए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाइक को रोकने के लिए अचानक से बैरिकेड्स आगे लगा दिया था। पुलिस की गलती से उनके घर के इकलौता बेटे के मौत हो गई। इसके बाद भी परिजन लापरवाही बरतने वाले और बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। उन्होंने बुधवार की शाम 6 बजे से पोहरी चौराहा पर चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर रखा हैं था।
जनप्रतिनिधि और प्रशासन के सहयोग से बन सकी सहमति -
परिजन 48 घंटे के बाद भी पोहरी चौराहे पर धरना दे रहे हैं उनके इस धरने पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, मनीराम लोधी, सांसद सिंधिया के



Comments
Post a Comment