KHABAR AAPTAK (NIWS INDIA)
*सुनील नगेले शिवपुरी*
शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार की रात फिर एक बार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि पहलेके निरीक्षण के बाद अबकी बार जिला अस्पताल में सुधार देखने को मिला है। लेकिन कुछ खामियां भी मिली हैं। जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सीय उपकरणों में मिली जंग -
निरीक्षण के दौरान मंत्री तोमर जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे यहां उन्हें कई उपकरण खराब मिले। कुछ उपकरणों पर उन्हें जंग लगी हुई मिली। उन्होंने यह उपकरण सिविल सर्जन डा बीएल यादव को दिखाए और इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह लापरवाही है और हम लोगों को बेबकूफ बना रहे हैं। यह व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। इस लापरवाही पर मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि ट्रोमा सेंटर किे इंचार्ज को नोटिस जारी कर न सिर्फ जबाब मांगा जाए और इन उपकरणों को बेहतर किया जाए। ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में हार्ट अटैक के एक मरीज को देखकर उन्होंने डाक्टरों से ईको मशीन किे संबंध में जानकारी ली। चर्चा के बाद उन्होंने अधिकारियों से डिमांड करने के लिए कहा है।
घर के कंबल ओढ़े मिले मरीज -
मंत्री ने मेडिकल वार्ड का भी निरीक्षण किया था। यहां मरीजों ने उपचार होने के बाबजूद आराम न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा जब मंत्री ने अस्पताल के बेड पर घर के कंबल देखते तो मरीजों से इस संबंध में बात की। बात करने पर पता चला कि वार्ड में कंबल तो मौजूद हैं, परंतु मरीजों को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मंत्री ने इस व्यवस्था में सुधार के निर्देश सिविल सर्जन को दिए हैं।
छह माह के भीतर होंगी बेहतर व्यवस्थाएं -
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़ी अल्ट्रा साउंड सुविधा के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि आप मुझे सिर्फ छह महीने का समय दीजिए। शिवपुरी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी। उनके अनुसार उन्होंने चिकित्सकीय उपकरणों काे दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं और यहां जो स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं उनके संबंध में वह अगले दौरे पर विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे और उन्हें बेहतर करने व उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य करेंगे।
Comments
Post a Comment