झगड़े में मां बेटा घायल।


KHABAR AAPTAK ( NEWS INDIA)
सुनील नगेले ब्यूरो शिवपुरी 

पुराने विवाद के चलते 6 लोगों ने 4 लोगों के साथ की मारपीट, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी 

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम गिंदौरा के रहने वाले ह्यूमन जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की पुराने विवाद के चलते उनका विवाद शनिवार को जानकीलाल जाटव से हो गया। जहां जानकीलाल ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी एवं उसके परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे उसके परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments