चित्रगुप्त धाम पर 105 बांमासिक शिव अभिषेक एवं चित्र गुप्त पूजा पाठ कार्यक्रम संपन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
 प्रधान संपादक साहिल खान 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम 

 दतिया -चित्रगुप्त धाम गल्ला मंडी के पीछे हर माह में होने वाले 105 बांमासिक अभिषेक कार्यक्रम में श्रीमति इंदु श्रीवास्तव पत्नी हेमंत श्रीवास्तव (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी झांसी रोड) दतिया के द्वारा सुवह 10 बजे शिव अभिषेक बड़े हर्ष उल्लासपूर्ण मनाया गया इसके बाद दोपहर 12 बजे आरती,हवन इत्यादि कार्यक्रम किया गया। शाम 6:00 से शाम 9:00 बजे तक भंडारा सुरुचिपूर्ण संपन्न हुआ शिव अभिषेक समिति में करीबन 140 कायस्थ लोग सम्मिलित हैं। इस कार्यकम के प्रभारी डॉ राकेश खरे हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में चित्रगुप्त कमेटी जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव श्रीवास्तव,रामेश्वर श्रीवास्तव,अशोक श्रीवास्तव सिंधवारी डा.ए.के.खरे रविभूषण खरे,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव सहित बहुत से चित्रांश महिला एवं पुरुष मौजूद रहे

Comments