थाना चिरूला पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 48 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
       प्रधान संपादक साहिल खान 
       दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
            रिपोर्टर रामलाल गौतम 

 
थाना चिरूला पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को 48 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना चिरूला पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में गिरफ्तार किया गया। दिनांक 10.07.2025 को फरियादिया द्वारा थाना चिरूला में उपस्थित होकर आरोपी प्रवीण पाल पिता किशुनलाल पाल उम्र 23 वर्ष निवासी करारी खुर्द के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। फरियादिया ने बताया कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं, गलत इरादे से हाथ पकड़ा, गंदी-गंदी गालियाँ दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। फरियादिया की रिपोर्ट के आधार पर थाना चिरूला में अपराध क्रमांक 107/25 धारा 74, 75(2), 78(2), 126(2), 296 बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात पीड़िता के धारा 183 बी.एन.एस.एस. के तहत कथन लिए गए, जिसमें उसने यह भी बताया कि आरोपी ने लगभग 1 वर्ष पूर्व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। उसके कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(ड), 351(2) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी की गई, प्रकरण में चिरूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर न्यायालय दतिया में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में उनि नितिन भार्गव (थाना प्रभारी चिरूला), प्रआर इंदल सिंह सेंगर, आर. संजीव यादव, आर. विमल मिश्रा, आर. आशीष नायक, एवं आर. शिवराम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments