मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने पर नपा. सी.एम.ओ. गुर्जर को सोपा ज्ञापन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया-मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज निचरेले के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद दतिया के कर्मचारियों द्वारा संगठित होकर मुख्य नगर पालिका परिषद अधिकारी नागेंद्र सिंह गुर्जर को समय पर वेतन न मिलने पर ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा है कि, समय पर वेतन न मिलने से नपा. कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि, आगामी माह अगस्त में रक्षाबंधन पर्व भी है,त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए समय पर वेतन दिया जाए। जिससे नपा. कर्मचारी अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मना सके। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित थे।

Comments