KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
दतिया:जिले के सीएचओ, एएनएम को दिया गया दस्तक अभियान के तहत प्रशिक्षण
जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर देंगे उपचार जिले में 22 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरूआत हो रही है। यह अभियान लगभग ढाई महीने 16 सितंबर, 2025 तक चलेगा। इस बीच 05 वर्ष तक के बच्चों में होने वाली बीमारियों की पहचान करने के साथ ही उन्हें जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रथम चरण के शुरू होने से पहले ही जीएनएमटीसी सेंटर ग्वालियर रोड़ के सभाकक्ष में सोमवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ आदि को प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.के. वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डायरिया से होने वाली शिशु मृत्यु दर को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है। इस बार दस्तक अभियान की थीम ‘‘डायरिया की रोकथाम, सफाई, ओआरएस से रखे अपना ध्यान’’ पर आधारित है। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, निर्जलीकरण, संक्रमण की पहचान करना है। त्वरित उपचार करें, रैफर के साथ विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। ओआरएस पैकेट, जिंक, टेबलेट का वितरण करें। स्वास्थ्य और महिला विभाग के संयुक्त दल बच्चो को पोषण सेवाओं के माध्यम से पहचाने, प्रबंधन करें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. डी.के. सोनी ने दस्तक पोर्टल पर एंट्री करने की जानकारी दी। अधिक से अधिक लोगों को अभियान की जानकारी मिल सके, प्रचार-प्रसार के लिए नारे लेखन, रैली, समूह चर्चा, बैठक व जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लेने की सलाह प्रशिक्षणार्थियों को दी। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेषज्ञों ने कुपोषित बच्चों की पहचान करने की बारीकियां समझाते हुए प्रोटोकाल की जानकारी मुहैया कराई।

Comments
Post a Comment