दिव्यांग की मारपीट कर शासकीय भूमि पर कब्जा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
       प्रधान संपादक साहिल खान 
       दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
            रिपोर्टर रामलाल गौतम 

दतिया:दिव्यांग की मारपीट कर शासकीय जमीन पर निर्माण करने का मामला। कलेक्टर और एसपी की जन सुनवाई में पहुंचा दिव्यांग युवक का परिवार। कलेक्टर से अवैध अतिक्रमण हटाने और एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार। पीड़ित का आरोप गली में घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति, अप्रिय घटना घटने की जताई आशंका। आरोपी के पुत्र ने दिव्यांग को पिता की लायसेंसी पिस्टल से गोली मारने की दी थी धमकी। मारपीट की घटना के बाद से सहमा दिव्यांग का परिवार। पीड़ित का आरोप आरोपी ने खरीदी 1700 वर्गफिट की बिल्डिंग, 5000 वर्गफिट पर किया कब्जा। कलेक्टर ने जल्द राजस्व विभाग की टीम भेजकर नाप तोल कराने का दिया भरोसा। पीड़ित ने जल्द अतिक्रमण हटाने, आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी की लायसेंसी पिस्टल निरस्त करने की मांग।

Comments