KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया आज वार्ड क्रमांक 29 एवं 30 में बार्ड के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 अगस्त रविवार प्रातः 10:30 से कार्यकर्ताओं की टिफिन गोठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डॉ नरोत्तम मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड एवं बूथ के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने टिफिन के साथ सादर आमंत्रित हैं। सभी बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को सूचित करें। और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हो । एवं लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान करें।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष पार्षद परशुराम अहिरवार पार्षद शेट्टी सेन बूथ अध्यक्ष प्रभा राजपूत बूथ अध्यक्ष मुकेश अहिरवार भारती गौतम बूथ अध्यक्ष हरि शंकर रोहित सेन संजय उचाड़िया नारायण अहिरवार एवं बड़ी संख्या में बार्डो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment