थाना करैरा पुलिस ने कीमती 3 लाख 68 हजार रूपये की अबैध शराब जप्त की।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 

थाना करैरा पुलिस द्वारा 25 पेटी अवैध शराब कुल 234 लीटर मय फोर्ड फीगो कार कुल कीमती 3 लाख 68 हजार /- रूपये के साथ आरोपी नरेश लोधी एवं प्रवेश लोधी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

 थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति गाडी क्र. एचआर 29 एडी 1336 सफेद रंग की फोर्ड फीगो से अवैध शराब लेकर करही से सिरसौना की तरफ जा रहे है । उक्त सूचना की तस्दीक हेतु टीला खेल स्टेडियम के सामने रोड पर चैकिंग लगाई गई तभी करैरा तरफ से एक सफेद रंग की फोर्ड फीगो कार क्र. एचआर 29 एडी 1336 आती हुई दिखी कार को रोक कर चैक किया गया तो कार में सफेद देशी शराब के क्वार्टर की 22 पेटी तथा बोल्ट वियर की 03 पेटी कुल 234 लीटर शराब कीमती 368640/- रूपये रखी हुई थी। कार में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो कार चालक ने अपना नाम 1. नरेश लोधी पुत्र मेवालाल लोधी उम्र 28 साल निवासी राजपुर् कछौआ थाना पिछोर जिला शिवपुरी तथा बगल सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 2. प्रवेश लोधी पुत्र वृन्दावन लोधी उम्र 36 साल निवासी ग्राम जराय थाना पिछोर जिला शिवपुरी का होना बताया। जब नरेश लोधी व प्रवेश लोधी से उक्त शराब के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया तो दोनों व्यक्तियों ने कोई लायसेस नहीं होना बताया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पुष्पेन्द्र के द्वारा कार मे शराव की पेटीं लोड कराई गई थी। जिसे गोविन्द लोधी नि० जराय एवं दीपक लोधी नि० सिरसोना, सुदर्शन नि० भौंती के यहाँ उतारनी थी । यह कृत्य अपराध धारा 34(2), आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने 25 पेटी देशी शराब एवं वाहन क्र. एचआर 29 एडी 1336 को जप्त किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 585/25 धारा 34(2), आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।
बरामद माल- 01.25 पेटी देशी शराब कुल 234 लीटर 02. सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार क्रमांक एचआर 29 एडी 1336, कुल बरामद माल - 03 लाख 68 हजार रुपये ।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी. श्री विनोद छावई, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर 1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


Comments