भास्कर पब्लिक स्कूल, बुंदेला कॉलोनी में राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं मार्शल आर्ट कार्यक्रम समापन ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
रिपोर्टर रामलाल गौतम, चेतन दास सुखानी 

दतिया भास्कर पब्लिक स्कूल, बुंदेला कॉलोनी में राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं मार्शल आर्ट समापन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर-सुंदर राखियाँ तैयार कीं। साथ ही, मार्शल आर्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में BRC दतिया श्री अखिलेश राजपूत, तथा विशेष अतिथि के रूप में मार्शल आर्ट टीम से श्री जितेंद्र गुरु एवं मयंक गौतम उपस्थित रहे। विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ़ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के संचालक श्री ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया।

Comments