भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करना चाहती -------अशोक दांगी बगदा।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया - जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को क़िला चौक पर आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस ने दिया धरना दिया धरने में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह एवं अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की एवं विशिष्ट अतिथि रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,अंबिका शर्मा स्वामी शरण कुशवाहा रहे।  मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा देश की आम जनता,युवाओं,महिलाओं, किसानों व छोटे व्यापारियों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी,अपराध और भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से चल रही रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलाव कर कानून समाप्त करना सरकार की हताशा है  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशों,इसमें किए जा रहे नीतिगत बदलावों और उनसे श्रमिकों के अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई तथा मनरेगा बचाओ आंदोलन को मज़बूत करने का आह्वान इस अवसर पर धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ नेता अवधेश नायक अंबिका शर्मा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर,जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव अमरीश बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। 

Comments