*थाना कोतवाली पुलिस ने लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले का किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दिनांक 30.01.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोहना के हनुमान मंदिर के सामने, मैन रोड के पास स्थित फॉरेस्ट एरिया में ले जाकर मारपीट की गई तथा उसके साथ गलत कार्य किया गया।
उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 819/25, धारा 64(2)(K), 87, 115(2) बीएनएस के तहत थाना कोतवाली दतिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली दतिया द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के विभिन्न थानों से 06 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा प्रत्येक टीम को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए।
गठित टीमों द्वारा अत्यंत लगन, मेहनत एवं कर्मठता से कार्य करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीकों की सहायता से शहर के लगभग 500 से अधिक शासकीय एवं निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर रूट मैप तैयार किया गया।
रूट मैप के आधार पर साक्षियों, दुकानदारों एवं मुखबिरों से पूछताछ की गई। सायबर सेल, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही कमल दांगी पुत्र भज्जू दांगी, निवासी बुहारा, थाना दुरसड़ा, हाल निवासी मामा का डेरा के पास, दतिया की पहचान की गई।
घटना के बाद आरोपी फरार होकर राजकोट (गुजरात) में छिप गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र एवं वैज्ञानिक विधियों का उपयोग कर आरोपी की लोकेशन प्राप्त की गई एवं कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को राजकोट, गुजरात से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े, जैकेट आदि जप्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 02 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपी से घटना के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।
सराहनीय कार्यवाही –
उक्त सफल कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा (थाना प्रभारी, कोतवाली), निरीक्षक वैभव गुप्ता (थाना प्रभारी, सिविल लाइन), उप निरीक्षक अमित ओसरो, ऋचा दण्डौतिया, हेमा गौतम, अरविंद भदौरिया, नीरज कुमार, संतोष भार्गव,
प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण —
प्र.आर. 186 भूपेन्द्र रावत, प्र.आर. 195 शिव गोविन्द, प्र.आर. 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, प्र.आर. 06 नीरज शर्मा, आर. 607 हेमंत प्रजापति, आर. 698 रविन्द्र यादव, आर. 699 जितेन्द्र साहू, आर. 626 जसवंत, आर. 765 आनंद तोमर, आर. 695 गोविन्द भदौरिया, आर. 368 अरविन्द रावत, आर. 298 रविन्द्र यादव, आर. 348 दीपक शुक्ला, आर. 778 देवेश शर्मा, आर. 435 भरत रावत, आर. 64 राघुवेन्द्र रावत,
सायबर सेल — आर. 896 शुभम, आर. 411 वीरेन्द्र, आर. 736 रवि, आर. 371 राहुल दुबे,
तथा अन्य स्टाफ आर. 897 मुकेश, आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा, आर. 873 विक्रम, आर. 388 राजकुमार, प्र.आर. चालक 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment