KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
ग्राम पंचायत बिल्हारी खुर्द की दुर्दशा की कहानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है ग्राम पंचायत मे अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है बिल्हारी गांव जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत की अनदेखी का शिकार है ना ही जिला प्रशासन के अधिकारी ध्यान देते हैं और ना ही ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव हालत यह है कि गांव के रास्ते से सकुशल निकल पाना बहुत मुश्किल है कभी जो रास्ता राजमार्ग के नाम से जाना जाता था इसी रास्ते में गांव के प्रमुख धार्मिक स्थल एवं मंदिर बने हुए हैं जहां से पूरे गांव के लोगों का निकलना होता है वही रास्ता कीचड़ और गंदगी से भरा पड़ा है कहने को ग्राम पंचायत मे सफाई कर्मी है परन्तु उसके द्वारा कभी किसी प्रकार की सफाई नहीं की जाती है एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता अभियान जोर दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन और पंचायत के कर्मचारी इस स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
Comments
Post a Comment