KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना को प्रभावी बनाने हेतु जिले के सभी विवेचकों को 181 टैबलेट वितरित*
*अब घटनास्थल से ही होगी ऑनलाइन विवेचना, बढ़ेगी जांच की गति*
दतिया पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश में तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने एवं अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ई-विवेचना प्रणाली लागू की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों एवं विवेचना अधिकारियों (विवेचकों) को 181 ई-विवेचना टैबलेट वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने बताया कि ई-विवेचना टैबलेट के माध्यम से विवेचना अधिकारी अब घटनास्थल पर ही फोटो, वीडियो, दस्तावेज एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का संकलन कर उन्हें तत्काल ऑनलाइन प्रणाली पर अपलोड कर सकेंगे। इससे विवेचना की प्रक्रिया अधिक तेज, सटीक एवं पारदर्शी होगी तथा साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही अपराध अनुसंधान अधिक वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित बनेगा। ई-विवेचना एप्लीकेशन के माध्यम से केस डायरी को रियल टाइम में अपडेट किया जा सकेगा तथा विवेचना से संबंधित प्रत्येक कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर सकेंगे, जिससे विवेचना की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा तथा पीड़ितों को त्वरित एवं समयबद्ध न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों को ई-विवेचना प्रणाली के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए अपराधों की विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मध्यप्रदेश पुलिस का यह अभिनव प्रयास डिजिटल एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Comments
Post a Comment