*थाना नरवर पुलिस के द्वारा चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार किया

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक

*थाना नरवर पुलिस के द्वारा चोरी के अपराध क्रमांक 199/26 में चोरी गये माल मसरुका को शत प्रतिशत बरामद किया गया एवं भिंड जिले के 03 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त ईको कार के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।*
दिनांक 22.09.26 को फरियादी दिनेश कुशवाह द्वारा रात्रि मे अपने घर से चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना नरवर पर दर्ज कराई थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना नरवर पर अपराध क्रमांक 199/26 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। *थाना नरवर द्वारा टीम गठित कर अपराध क्रमांक 199/26 में दिनांक 30.09.26 को आरोपी 1. विनोद जैन पुत्र मूलचन्द्र जैन उम्र 35 साल नि. वार्ड न 13 जैन मंदिर के पास मालनपुर 2. यूनिस खान पुत्र सोराब खान उम्र 28 साल नि. वार्ड न 11 पुरानी मजस्दि के पास समतानगर मालनपुर 3. सद्दाम हुसैन पुत्र सफी मौहम्मद खान उम्र 25 साल नि.वार्ड न 11 पुरानी मस्जिद के पास समतानगर मालनपुर थाना मालनपुर जिला भिण्ड (म. प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपीगणो को पीआर पर लेकर पूछताछ करने पर आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त ईको कार क्रं. MP 07 ZC 1903 एंव चोरी गया मसरुका एक चांदी की करधौनी, एक जोडी चांदी की पायल, दो चांदी की चूडी एवं तीस हजार रुपये नगद जप्त किये गये। जिस पर आरोपीगणो को आज दिनांक 03.10.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आरोपीगणो को गिरफ्तार करने मे निम्न अधिकारियो कर्मचारियो की सराहनीय भूमिका रही है। सराहनीय कार्यवाही :- निरीक्षक अरुणप्रताप सिह भदौरिया थाना प्रभारी थाना नरवर, उनि राधाकृष्ण बंजारा, प्र.आर. 874 प्रभजोत सिह, आर. 400 परिमाल सिह, आर. 815 माधौ सिह, आर. 18 पवन पुरी, आर 952 गौरव जाट, आर 426 नरेन्द्र मौर्य, उनि धर्मेन्द्र जाट (सायबर सेल शिवपुरी) आर. विकास, आर. दामोदर (सायबर सेल शिवपुरी) की सराहनीय भूमिका रही।

Comments