दतिया जिले के 113 श्रमिकों के खाते में 2 करोड़ 59 लाख की राशि हुई अंतरित एनआईसी दतिया में देखा गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
जिला दतिया सहसंपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
जिले के 113 श्रमिकों के खाते में 2 करोड़ 59 लाख की राशि हुई अंतरित एनआईसी दतिया में देखा गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
दतिया 13 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज शुक्रवार को कुलैथ जिला ग्वालियर से आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुग्रह राशि के वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष दतिया में देखा एवं सुना गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश भर के 7000 से अधिक श्रमिक परिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की अनुग्रह राशि 175 करोड़ रूपये राशि का अंतरण किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र तथा म.प्र. शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा हितग्राहियों से अपील की कि वह अधिक से अधिक केन्द्रीय एवं म.प्र. सरकार द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपने आप को एवं परिवार को संबल बनायें। कार्यक्रम में नगर पालिक दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री प्रशांत ढेगला, श्रम पदाधिकारी नम्रता सोनी सहित नगर पालिका दतिया एवं जनपद पंचायत दतिया हितग्राही एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

Comments
Post a Comment