खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*कोतवाली पुलिस का शिकंजा, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार*
**दतिया।** कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 3 वारंटियों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा, राहुल उर्फ चवन्नी अहिरवार, अरमान खान, मोंटी यादव और कृष्णा यादव शामिल हैं। एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में टीआई सुधीर हिनारिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
**कार्रवाई में इनकी रही भूमिका:** थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर हिनारिया, उपनिरीक्षक अनफासुल हसन, उपनिरीक्षक विलियम सारस मुंडा, प्रधान आरक्षक राकेश यादव, ब्रजराज सिंह तोमर, बृजेंद्र खन्ना, आरक्षक गोविंद भदौरिया, दीपक शुक्ला, अरविंद रावत, छविराम यादव, अनिल बाजपेई एवं धर्मेंद्र यादव सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
**फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान जारी।**

Comments
Post a Comment