खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
करैरा रिपोर्टर महेंद्र मिश्रा
शिवपुरी/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में एवं प्रथम जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार खटीक के निर्देशन में कर्मचारीगण, पुलिस स्टाफ, अभिभाषकगण एवं पैरालीगल वालेंटियर्स ने सम्मिलित रूप से बाइक रैली का आयोजन कर उक्त रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के संदेश को आमजन तक पहंुचाया। बाइक रैली न्यायालय परिसर करैरा से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गाे से होते हुए न्यायालय परिसर पर समाप्त की गई।
द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या द्वारा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, उक्त रैली के आयोजन पर पुलिस स्टाफ, कर्मचारीगण, अभिभाषकगण एवं पीएलव्ही ने एकजुट होकर न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा दिवस की सार्थकता को नगर के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया।
उक्त रैली में पवन राजपूत नायब नाजिर, संदीप जैन, हिरिया मार्काे, रवि राठौर, अनिल तिवारी, निरंजन बैरागी, अरुण परिहार, मोनू रायकवार, संजू मांझी,जय कुमार कुशवाह,राहुल कुमार, विजय, सहित अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता, निहाल लोधी, संदीप सिकरवार, अमित राजपूत सही अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment