खबर आपतक न्यूज इंडिया
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया से भी जुड़ सकते हैं महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के तार! मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, अब बड़े खुलासे की उम्मीद*
दतिया। देशभर में चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। मामले के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को सीबीआई द्वारा ओमान में गिरफ्तार कर भारत लाए जाने की जानकारी सामने आई है। अब 2 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में उसकी पेशी होने की बात कही जा रही है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन, हवाला कारोबार और कथित रूप से जुड़े प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
दतिया में भी बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को लेकर दतिया में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले के तार दतिया से भी जुड़े हुए हैं? क्या जिले में इस नेटवर्क से जुड़े कुछ बड़े नाम जांच एजेंसियों के सामने आ सकते हैं?
सौरभ चंद्राकर से पूछताछ और जांच आगे बढ़ने के बाद दतिया सहित मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी किसी बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि, दतिया के किसी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर फ ऐसे में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आधिकारिक खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
अब देखना होगा कि महादेव सट्टा नेटवर्क की जांच में कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं और क्या दतिया से जुड़े किसी बड़े नाम तक भी जांच एजेंसियां पहुंच पाती हैं।
Comments
Post a Comment