दतिया थाना सरसई पुलिस ने पिछले 04 वर्ष से लापता अपहृता को थाना हसनगंज जिला उन्नाव (उ.प्र.) से किया दस्तयाव*
खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया थाना सरसई पुलिस ने पिछले 04 वर्ष से लापता अपहृता को थाना हसनगंज जिला उन्नाव (उ.प्र.) से किया दस्तयाव*
दतिया थाना सरसई सूचनाकर्ता ने उपस्थित थाना आकर रिर्पोट किया कि करीब 06 माह से मेरी लङकी अपनी ससुराल मे नही है । वहां से कही चली गई है । जिसका कोई पता नही है । जिस पर से थाना सरसई मे गुमइंसान क्र. 03/23 पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया । उक्त गुमइंसान मे अपहर्ता के परिजन ने माननीय न्यायालय भाण्डेर शिकायत की थी कि मेरी लड़की के ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी हैं और उसके शव को कही छिपा दिया है। तत्पश्चात माननीय न्यायालय आदेश के पालन मे उक्त गुमइंसान में दिनांक 10/07/26 को थाना सरसई पर अप.क्र. 16/26 धारा 498ए,365 ताहि. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस की कार्यवाही
अपराध गंभीर एवं अतिसंवेदनशील होने से थाना सरसई पुलिस द्वारा लगातार अपहृता की सभी संभावित स्थानो पर तलाश की एवं प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन किया जिसके फलस्वरूप दिनांक 15/09/26 को ग्राम दयालपुर थाना हसनगंज जिला उन्नाव (उ.प्र.) से अपहृता को दस्तयाव किया गया बाद अपहृता के माननीय न्यायालय भाण्डेर मे धारा 183 BNSS के तहत कथन कराकर अपहृता को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरसई उनि. आकाश संसिया व प्रआर. 479 जाहर सिह, महिला प्रआर. 814 आसना यादव, आर0 45 गौरव ग्वाला व सायबर सैल मे पदस्थ आर. वीरेन्द्र झां की अहम भूमिका रही हैं ।

Comments
Post a Comment