प्रसार भारती की निदेशक समाचार पूजा वर्धन ने किए मां पीतांबरा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर भोपाल रवाना

            खबर आपतक न्यूज इंडिया 
जिला दतिया सहसंपदक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव 
ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी 

 प्रसार भारती की निदेशक समाचार पूजा वर्धन ने किए मां पीतांबरा के दर्शन, पूजा-अर्चना कर भोपाल रवाना

**दतिया।** प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र भोपाल एवं आकाशवाणी समाचार भोपाल की निदेशक (समाचार) एवं आरएनयू प्रमुख तथा भारतीय सूचना सेवा (IIS) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती पूजा वर्धन आज अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमती पूजा वर्धन अपने रिश्तेदारों के साथ ओरछा से दतिया पहुंची थीं। मां पीतांबरा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के उपरांत वे सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गईं।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार **मनोज गोस्वामी**, आरआई **शिवनारायण श्रीवास्तव** एवं **भगवान सिंह यादव** ने श्रीमती पूजा वर्धन का स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया।

श्रीमती पूजा वर्धन भारतीय सूचना सेवा की 2010 बैच की अधिकारी हैं। वे दूरदर्शन केंद्र भोपाल एवं आकाशवाणी समाचार भोपाल में निदेशक (समाचार) एवं आरएनयू प्रमुख के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Comments