खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*दतिया ब्रेकिंग। दतिया में 12 पॉइंट पर सरप्राइज चेकिंग, यातायात नियम तोड़ने वालों को दी हिदायत*
दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में रविवार को दतिया शहरी क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के 12 प्रमुख पॉइंट पर थाना प्रभारियों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना नंबर के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी गई। फोर व्हीलर वाहनों की भी जांच की गई कि कहीं अवैध सामग्री का परिवहन या अनैतिक गतिविधियों में इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। अभियान का निरीक्षण दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। किला चौक पर उनाव थाना प्रभारी अंशुल अरोड़ा ने टीम के साथ चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को नियमों का पालन करने और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी।

Comments
Post a Comment