खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया | डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक की ओर से 27 सितंबर 2026, रविवार को विद्या विहार कॉलोनी, चेतनपुरी आश्रम, हनुमान गढ़ी के पास, दतिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में विशेष रूप से मधुमेह, मोटापे, नियमित शराब का सेवन करने वाले, फैटी लिवर से पीड़ित, क्रोनिक हेपेटाइटिस बी या सी से पीड़ित तथा लिवर सिरोसिस की आशंका वाले 155 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ एवं निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) की सुविधा प्राप्त की।
*दर्द रहित है फाइब्रोस्कैन जांच*
आयोजकों ने बताया कि फाइब्रोस्कैन जांच के माध्यम से लिवर की कठोरता और फैटी लिवर की स्थिति का आकलन किया जाता है। यह जांच पूरी तरह दर्द रहित होती है और इसमें केवल 5 से 10 मिनट का समय लगता है। लिवर एंजाइम्स बढ़ने, अल्ट्रासाउंड में फैटी लिवर या बढ़ा हुआ लिवर दिखाई देने तथा लिवर उपचार की निगरानी के लिए यह जांच बेहद उपयोगी है। लिवर बायोप्सी के विकल्प के रूप में भी इस जांच का उपयोग किया जाता है।
*शिविर का संचालन*- डॉ. हेमंत कुमार जैन (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के मेडिसिन विभाग में सह प्राध्यापक) के मार्गदर्शन में किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में युवा समाज सेवी कौशल पाठक, अभिषेक दुबे ,सोनू कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, अनिल शाक्य, मयंक पुरोहित धीरज ढींगरा और जीतू हरिया का विशेष सहयोग रहा। इस सफल आयोजन से क्षेत्र के तमाम मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
Comments
Post a Comment