खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया/जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में शनिवार को पीजी कॉलेज,पर पहुंचकर एवं जिला कांग्रेस कार्यालय पर छात्रों,युवाओं एवं कांग्रेसजनों से छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया छात्रों की समस्याओं,शिक्षा,रोजगार एवं उनके अधिकारों को लेकर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पीजी कॉलेज पर सभी छात्रों से पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर 19 सितंबर को इंदौर में जननायक राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में दतिया जिले से अधिक से अधिक छात्रों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं,उनकी आवाज को मजबूती से उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि छात्रों के हित और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी सीधे युवाओं से संवाद करेंगे इसमें दतिया की भी मजबूत भागीदारी होनी चाहिए उन्होंने कहा ने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अजय शुक्ला,रज्जन खान,जीतू प्रजापति,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,डॉ राकेश खरे,राजा, कुरेशी,वासुदेव कमरिया,संजू दांगी,मोहन कुशवाहा,रामकुमार मोंगिया,काले खां,विक्रम दांगी,राजू खान पवन बेडर आदि उपस्थित रहे!

Comments
Post a Comment