*शिवपुरी 20 सितंबर को होगा ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह*

खबर आपतक न्यूज इंडिया 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 
न्यूज एडिटर डा.भूपेन्द्र शर्मा "विकल

*20 सितंबर को होगा ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह*
     
सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के आयोजन में जिले की पांच वर्गों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

*शिवपुरी*। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे होटल मातोश्री, ग्वालियर बायपास, शिवपुरी में किया जाएगा। समारोह का आयोजन परम पूज्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज एवं पूज्य महासंत चूना खो सरकार महाराज के आशीर्वाद तले किया जा रहा है।

समारोह में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के संगीतकार एवं गायक पंडित साधु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं आचार्य जगदीश जैमिनी, पंडित मधुसूदन चौबे, पंडित प्रमोद भार्गव एवं पंडित विजय तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्रों की सामाजिक एवं विशिष्ट विभूतियां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आयोजन में ब्राह्मण समाज के शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, कानून, साहित्य, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए ब्राह्मण समाज के लोकसेवकों का भी सम्मान किया जाएगा।

समारोह में ब्राह्मण युवा प्रतिभाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनके योगदान को सम्मानित करना तथा युवाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन, अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सेवानिवृत्त ब्राह्मण लोकसेवकों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह का समापन सायं लगभग 4:30 बजे होगा।

Comments