खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले रविवार सुबह 10:30 बजे से दतिया जिले के शासकीय शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की। सीता सागर स्थित गंगोटिया मंदिर परिसर में आयोजित धरने में जिलेभर से करीब 85 शिक्षक शामिल हुए।
इस दौरान शिक्षक संघ की ओर से भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। शिक्षक अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
शिक्षकों ने कहा कि उन्हें टीईटी परीक्षा देने से न तो कोई परहेज है और न ही डर, लेकिन उनका सवाल है कि टीईटी और अटेंडेंस जैसी प्रणाली केवल शिक्षकों पर ही क्यों लागू की जा रही है? शिक्षकों ने मांग की कि ऐसी व्यवस्था सभी शासकीय विभागों में लागू की जाए।
शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Comments
Post a Comment