दतिया शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया में राष्ट्रीय सेवा योजना उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया शासकीय कन्या महाविद्यालय में 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के नवप्रवेशित स्वयंसेवकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता भटनागर के माल्यार्पण एवं स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मुदिता मिश्रा ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्य, स्वरूप, गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संगीता भटनागर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय की गतिविधियों के साथ-साथ समाज की आवश्यकताओं को समझते हुए सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि एक अच्छे स्वयंसेवक की पहचान उसके सेवा भाव, अनुशासन और संवेदनशीलता से होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस स्वयंसेवक अनुष्का उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन एनएसएस स्वयंसेवक प्रिया चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री अमित प्रजापति, श्री सौरभ मोर्य, डॉ. गिर्राज वर्मा, श्रीमती सुषमा व्यास एवं श्री अरविंद सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments