खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को किला चौक पर ‘एक दिया सेवा के नाम’ कार्यक्रम के तहत दीप उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में आमजन, व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित लोगों के साथ दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एडवोकेट रघुवीर सिंह कुशवाहा, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव, रमेश अग्रवाल, गिन्नी राजा, विनय यादव, पवन पहारिया, कुलदीप यादव, पुनीत टिलवानी, हरिराम पाल, डॉ. राजू त्यागी, प्रशांत ढेगुला, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment