*दतिया ठंडी सड़क स्थित गोदाम में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया । कोतवाली थाना क्षेत्र की ठंडी सड़क पर गोदाम में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार शांतनु पुत्र राजेंद्र गुप्ता, निवासी टॉकीज रोड मोदी की कुआं ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक, ठंडी सड़क स्थित गोदाम में शनिवार  रात के समय पप्पू उर्फ सरदार अली खान और उसके दो लड़के पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए शांतनु के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments