खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*एसडीओपी ने कहा कि, आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए है, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा*
दतिया। दतिया पुलिस रोज़ अपराधियों पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ ओर ही जब एक बेटी इंसाफ के लिए आंसू बहा-बहा कर दर-दर भटक रही है, ओर खाकी खामोश है।उसे न्याय और अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा जो तमाम सवाल पुलिस की कार्यवाही पर खड़ा करते है।बता दें कि मामला दतिया से हे जहां महिला का आरोप है कि 25 मार्च 2025 को घर में कोई नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने उसे पीछे से पकड़कर जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पत्नी की तरह रखने व बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का झांसा दिया।पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से किए गए वादे की बात दोबारा उठाई, तो उसने उसके साथ जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद महिला काम छोड़कर झांसी चली गई। पिडित महिला ने सोशल मीडिया वायरल विडियो में आरोप लगाया कि आरोपी हरीशचंद्र मिश्रा पर कोतवाली थाने में दुष्कर्म, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
पीड़िता ने रोते-बिलखते हुए वीडियो वायरल कर दतिया पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़िता का दर्द सुनकर रूह कांप जाएगी।पीड़िता ने वायरल में बताया कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोपी दिन-दहाड़े मेरे सामने से निकलता है, धमकाता है। मैं घर से बाहर निकलने में भी डरती हूँ।वीडियो में पीड़िता ने सीधा आरोप हरीशचंद्र मिश्रा पर लगाया है कि दतिया में आरोपियों को पुलिस का खुला संरक्षण मिला हुआ है।वही जब वायरल वीडियो पर दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन से न्यूज़ चैनल में बात की तो उन्होंने कहा वीडियो उनके संज्ञान में आया है।महिला को मिलेगा न्याय जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी। उन्होंने बताया कि पहले जांच AJK एसडीओपी के पास थी उसके बाद एसडीओपी बडोनी के पास थी, लेकिन उनका भी स्थानान्तरण हो गया।जांच मेरे पास आई है, कोतवाली थाना प्रभारी को आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment