खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। श्री श्री 1008 श्री चैतन्यदास जी महाराज धर्मार्थ एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री श्री 1008 श्री चैतन्यदास जी (गुरु महाराज) के आशीर्वाद से श्री चन्द्र भगवान का 532वां जन्मोत्सव रविवार, 20 सितंबर 2026 को हनुमानगढ़ी, दतिया में धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 3 बजे से देर शाम तक किया जाएगा। कार्यक्रम में बाहर से आने वाले साधु-संतों सहित गुरु शिष्यों एवं ट्रस्ट के ट्रस्टियों की सहभागिता रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि भंडारे में आम श्रद्धालुओं, गुरु शिष्यों एवं इष्ट-मित्रों को सपरिवार प्रसादी ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।
Comments
Post a Comment