*सागर शराब कांड के पीड़ित परिवारों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का धरना-प्रदर्शन*

खबर आपतक न्यूज इंडिया शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक न्यूज एडिटर डा.भूपेन्द्र शर्मा विकल
*भोपाल*। सागर शराब कांड के पीड़ित परिवारों को न्याय एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी, मध्य प्रदेश द्वारा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री प्रदेश मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिवपुरी जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता "बब्लू" से शहर अध्यक्ष आयुष गोयल भी अपनी टीम लेकर भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में सहभागिता की और मृतकों के परिवारों को ₹25 लाख मुआवजा, प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments