सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 26 सितम्बर 2026 / शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान सेवा और समर्पण के 25 वर्ष जनसेवा से देश सेवा के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग, जिला दतिया द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-1, ठंडी सड़क, दतिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह परिहार, सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, म.प्र. हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ डॉ. रामजी खरे, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री धीरू दांगी, श्री अशोक सिंह यादव, श्री मोहन पटवा, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी मंचासीन रहे। जिले में 19 से 21 सितंबर 2026 तक जिले के तीनों विकासखण्डों दतिया, सेवढ़ा एवं भाण्डेर के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चयनित चित्रों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से उनके चित्रों के भाव के बारे में संवाद किया गया। बच्चों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत एवं डिजिटल भारत के सपने को अपनी चित्रकला के माध्यम से साकार किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा, सहायक संचालक सुश्री मुस्कान दिनकर एवं डीपीसी श्री हरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी अधिकारी, जनपद प्रतिनिधि सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Comments