* पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।*


खबर आपतक न्यूज इंडिया 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 

* पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।*

शिवपुरी/थाना सिरसौद एवं चौकी हिम्मतपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुये एक आरोपी को 08 नग देशी पिस्टल 32 वोर एवं 32 वोर के 10 जिन्दा राऊण्ड कुल कीमती करीव 3,50000रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।* 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिले में अवैध हथियार बेचने व रखने बाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये गये हैं। 
 थाना सिरसौद व चौकी हिम्मतपुर द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुये 08 पिस्टल एवं 10 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
इलाका भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी सिरसौद उनि धर्मेन्द्र गुर्जर को विश्वनीय मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर शिवपुरी तरफ जायेगा। मुखविर की सूचना से बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा हिम्म्तपुर चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल को सहायतार्थ भेजा गया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी प्रजापति, एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रमोद कुमार शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिरसौद व हिम्मतपुर चौकी की टीमें बनाकर शिवपुरी श्योपुर रोड पर गस्त कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति खोरघार की पुलिया पर एक नीले रंग का बैग लिये बैठा दिखा जो अपने बैग पर वार-वार हाथ रखकर इधर-ऊधर देख रहा था। संदेह होने से उक्त व्यक्ति को हमराह बल की मदद से घेरकर पकडा गया, व्यक्ति के बैग को चेक किया जिसमे देशी 08 नग पिस्टल 32 वोर की एवं 32 वोर के 10 जिन्दा राऊण्ड कीमती करीव 3,50000 रुपये के मिले। उक्त अवैध हथियारों को आरोपी अंशुल अहिरवार पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार उम्र 20 साल निवासी ग्राम छता थाना बडोनी हॉल सिदार्थ कालौनी बार्ड क्रमांक 36 थाना सिविल लाईन जिला दतिया के कब्जे से जप्त कर थाना सिरसौद पर अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 25/27, 25(1क) आर्म्स एक्त का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि मैं अवैध हथियार सेंधवा जिला बडबानी से लेकर आया था, हथियार लेकर जिला दतिया जा रहा था परंतु मेरी आंख लग गई और मैं श्योपुर पहुंच गया, श्योपुर से शिवपुरी आते समय आरोपी को थाना सिरसौद एवं चौकी हिम्मतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवैध हथियार जप्त किये गये हैं । 
  
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी सिरसौद, उनि रामानंद पचौरी चौकी प्रभारी हिम्म्तपुर ,उनि. जगदीश भिलाला, प्रआर.798 सत्यवीर सिंह जादौन,प्रआर.351 बलवंत पाल,, 792 रविन्द्र सिनोरिया , प्रआर.657 बृजेन्द्र गुर्जर , आर.257 मुकेश परमार, आर. 917 रमेश सिंह एवं चोकी हिम्म्तपुर के प्रआऱ.193 अरविंद कुमार मांझी , आऱ.130 अंकित सिंह, आऱ.595 रामअवतार सिंह ,आर.466 बलबीर सिंह , आर. चालक 777 मनीष गोस्वामी की अहम भूमिका रही ।

Comments