खबर आपतक न्यूज़ चैनल
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को दतिया शहर में चल समारोह का आयोजन किया गया।
विधायक घनश्याम सिंह राजगढ़ चौराहे पर चल समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा विधायक श्री सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
Comments
Post a Comment