*झांसी में DSD PRODUCTION HOUSE के ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाया हुनर*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव

*झांसी में DSD PRODUCTION HOUSE के ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाया हुनर* *आगामी वेबसीरीज और म्यूजिक वीडियो एल्बम के लिए आयोजित हुआ कलाकार चयन कार्यक्रम*
झांसी। DSD PRODUCTION HOUSE की आगामी वेबसीरीज एवं म्यूजिक वीडियो एल्बम के लिए झांसी के एक प्रतिष्ठित सभागार में कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में अभिनय, मॉडलिंग, गायन, डांस एवं अन्य रचनात्मक विधाओं से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अभिनय के संवाद, गायन, नृत्य तथा मॉडलिंग के माध्यम से चयन टीम के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। DSD PRODUCTION HOUSE की टीम ने बताया कि ऑडिशन का उद्देश्य नए एवं प्रतिभाशाली कलाकारों को मनोरंजन जगत में अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगामी प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर प्रदान करना है। चयनित कलाकारों को DSD PRODUCTION HOUSE की आगामी वेबसीरीज और म्यूजिक वीडियो एल्बम में काम करने का अवसर दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें फिल्म, वेबसीरीज एवं म्यूजिक वीडियो के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के ऑडिशन भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा कलाकारों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं और चयन टीम को प्रभावित करने का प्रयास किया। DSD PRODUCTION HOUSE की इस पहल से झांसी और बुंदेलखंड के उभरते कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में आगे बढ़ने का एक नया मंच मिलने की उम्मीद है। इस ऑडिशन में लगभग 150 से 200 लोगों ने प्रतिभागिता की। DSD PRODUCTION HOUSE के डायरेक्टर दिलशेर दिल और सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को ऑडिशन में शामिल होने पर प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूपए दतिया से जितेंद्र गौतम गुरु (डायरेक्टर), अरबाज खान प्रसिद्ध इंफ्लूएंसर, राधिका मिस बुंदेलखंड, अरविंद सिसोदिया प्रसिद्ध टीवी कॉमेडियन, सिनेमेटोग्राफर मयंक, हनुमान अंश फिल्म में दरोगा के किरदार को निभाने वाले अज़ीम शेख जी रहे। कार्यक्रम में इंस्टा क्वीन काजल, वीडियो एल्बम में काम करने वाले कलाकार सिकंदर खान, दीप्ति गौतम, अंकिता आनंद, आदिल खान, रोहित परमार, हेमंत विश्वकर्मा, शुभम, खुशी, प्रियांशी, सोनी, सिमरन, सपना, राधिका, शिवानी, शामिल रहे।

Comments